तिथि घोषित होते ही पंचायतों में बढ़ी हलचल

जिले में 18 जिला परिषद सदस्य, 126 मुखिया, 126 सरपंच, 176 पंचायत समिति सदस्य, 1769 मंच एवं 1769 पंचायत वार्ड सदस्य का निर्वाचन होना है : जिलाधिकारी आरक्षण ने तोड़े कईयों के ख्वाब पाठामारी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि घोषित होते ही पंचायतों में चुनाव की हलचल परवान चढ़ने लगी है. अपनी अपनी जीत […]

जिले में 18 जिला परिषद सदस्य, 126 मुखिया, 126 सरपंच, 176 पंचायत समिति सदस्य, 1769 मंच एवं 1769 पंचायत वार्ड सदस्य का निर्वाचन होना है : जिलाधिकारी

आरक्षण ने तोड़े कईयों के ख्वाब
पाठामारी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि घोषित होते ही पंचायतों में चुनाव की हलचल परवान चढ़ने लगी है. अपनी अपनी जीत का दावा करते हुए संभावित प्रत्याशियों ने अपनी चहल कदमी मतदाताओं से भेंट कर अपने पक्ष में वोट करने व रिझाने में लग गये हैं. जातिगत सर्वे के मुताबिक जारी आरक्षण ने कई संभावित उम्मीदवारों के सपने तो पहले ही तोड़ चुकी है.
कई पंचायतों में पुरुष के जगह महिला सीट हो जाने की वजह से संबंधित पंचायतों के मुखिया पत्नी के सहारे चुनाव लड़ मुखिया का ख्वाब देख रहे हैं. मौजूदा आरक्षण व्यवस्था के तहत एक ओर जहां वर्षों से चुनाव लड़ने का सपना पाले कई दिग्गज चेहरे क्षेत्र से गायब हो गये है. दूसरी ओर कभी चुनावी दंगल में कूदने का सपना तक नहीं देखने वाला चुनावी मैदान में कूद प्रचार अभियान चालू कर अपनी अपनी जीत का दंभ भरने में लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >