नाबालिग के अपहरण मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज, दो नामजद

नाबालिग के अपहरण मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज, दो नामजद

प्रेम प्रसंग में अपहरण की आशंका, दो दिन बाद किशोरी को घर के बाहर छोड़ भागे आरोपित

पहाड़कट्टा. पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग के अपहरण का मामला प्रकाश में आने में बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. परिजनों के मुताबिक घटना बीते 21 अप्रैल की है. शिकायत के बाद गांव में पंचायती भी हुई.इसके बाद 23 अप्रैल की रात्रि आरोपितों ने किशोरी को घर के बाहर लाकर छोड़ दिया. किशोरी के पिता के लिखित आवेदन पर पहाड़कट्टा थाने में कांड दर्ज किया गया है. पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी को रविवार को सीडब्लूसी में प्रस्तुत किया गया था. सोमवार को काउंसिलिंग की प्रक्रिया के बाद न्यायालय ले जाया गया. मेडकिल रिपोर्ट व न्यायालय के आदेश के बाद अग्रतर कार्रवाई की जायेगी. किशोरी के पिता के आवेदन पर पॉक्सो एक्ट के तहत थाना कांड संख्या 86/26 दर्ज किया गया है. इस कांड में दामलबाड़ी निवासी मजहर व तरिया गांव के असिरुल को नामजद आरोपित बनाया गया. मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है. नाबालिग किशोरी के पिता ने बताया कि बेटी की उम्र 14 वर्ष तीन माह है. लड़की को प्रेमजाल में फंसा कर दामलबाड़ी के मजहर ने अपहरण किया था. दो दिन तक रखने के बाद रात को दस बजे घर के बाहर छोड़ दिया. उन्होंने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार से दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >