नकेल कसेगी आधी आबादी

किशनगंज : महिलाएं हर क्षेत्र में अपना जौहर दिखा यह साबित कर चुकी हैं कि पुरुषों से वे किसी मामले में पीछे नहीं हैं. हर क्षेत्र में महिलाएं अपना परचम लहरा रही हैं. हर एक युवती मलाला एवं सुनीता विलियम्स है. जरूरत है तो बस उसे तराशने की. उक्त बातें पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने […]

किशनगंज : महिलाएं हर क्षेत्र में अपना जौहर दिखा यह साबित कर चुकी हैं कि पुरुषों से वे किसी मामले में पीछे नहीं हैं. हर क्षेत्र में महिलाएं अपना परचम लहरा रही हैं. हर एक युवती मलाला एवं सुनीता विलियम्स है. जरूरत है तो बस उसे तराशने की. उक्त बातें पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने कही.
वे पुलिस सप्ताह के आखिरी दिन तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से संचालित बालिका विद्यालय में छात्राओं व आमजनों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि एक शिक्षित लड़की से दो परिवार में शिक्षा का अलख जगता है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज औरतों पर अत्याचार एवं घरेलू हिंसा का कारण नशा की आदत बनती जा रही है. उन्होंने कहा कि इसका बुरा प्रभाव पुरूष के जीवन पर पड़ता है. लेकिन प्रताड़ना एवं खामियाजा का दंश महिलाओं को झेलना पड़ता है. अप्रैल माह से शराब बंदी से महिलाओं में खुशी व्याप्त है. उनमें यह विश्वास जगा है कि अब महिलाएं अपने मिशन को मुकाम तक पहुंचाने में अवश्य कामयाब होंगी.उन्होंने कहा कि पुलिस समाज का ही एक अभिन्न हिस्सा है और कानून व समाज के बीच सेतू का काम करती है. उन्होंने उपस्थित लड़कियों से अपील किया कि शराब के सेवन से होने वाली बीमारी व दुष्प्रभाव के बारे में बता कर सेवन से दूर करने हेतु जागरूकता फैलावे.
पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के लिए शराबबंदी विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता, पुलिस पब्लिक रिश्ता को प्रगाढ़ विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता, यातायात संबंधी जागरूकता विषय पर चर्चा में प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर एसडीपीओ कामिनी वाला, पुलिस निरीक्षक पुष्कर कुमार, निदेशक तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट मतीउर्रहमान ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. इस अवसर पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर आफताब अहमद, महिला थानाध्यक्ष महाश्वेता सिन्हा सहित ट्रस्ट के कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >