शर्मनाक . महिला को एक कथित मौलवी ने डायन बता की पिटाई

मैला पिलाने का किया प्रयास दूसरों के घरों में झाड़ू पोछा कर जीविकोपार्जन करने वाली महिला को एक कथित मौलवी ने डायन बता कर न केवल उसकी जम कर पिटाई कर दी, बल्कि जबरन उसे मैला पिलाने का प्रयास भी किया. मामले का सबसे शर्मनाक पहलू यह कि घटना के दौरान घटनास्थल पर खड़े स्त्री […]

मैला पिलाने का किया प्रयास

दूसरों के घरों में झाड़ू पोछा कर जीविकोपार्जन करने वाली महिला को एक कथित मौलवी ने डायन बता कर न केवल उसकी जम कर पिटाई कर दी, बल्कि जबरन उसे मैला पिलाने का प्रयास भी किया. मामले का सबसे शर्मनाक पहलू यह कि घटना के दौरान घटनास्थल पर खड़े स्त्री व पुरुष चुपचाप तमाशबीन बने रहे.
किशनगंज : शहर के लाइन खानकाह में बुधवार संध्या मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना के घटित होने से शहरवासी अचंभित हैं. आरोपी को पुलिस हिरासत में ले गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
मिली जानकारी के अनुसार दूसरों के घरों में झाड़ू पोछा कर जीविकोपार्जन करने वाली महिला को एक कथित मौलवी ने डायन बता कर न केवल उसकी जम कर पिटाई कर दी, बल्कि जबरन उसे मैला पिलाने का प्रयास भी किया. मामले का सबसे शर्मनाक पहलू यह भी है कि घटना के दौरान घटनास्थल पर खड़े स्त्री व पुरुष चुपचाप तमाशबीन बने रहे. स्थानीय एक सजग नागरिक द्वारा महिला को आजाद करा कर पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी.
इस बीच पीड़ित महिला लोक लाज की खातिर आत्महत्या करने की नीयत से बगल के रमजान नदी की ओर चल दी, जिसे स्थानीय लोगों ने रोक लिया. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके से मौलवी साजिद अंसारी, पिता वाहिद अंसारी कटहरी साहेबपुर कमाल बेगूसराय निवासी को गिरफ्तार कर अपने साथ थाना ले आयी.
पीड़िता ने बताया कि बंधन बैंक की समिति का एक हजार रुपये गायब हो जाने के बाद रुपयों की खोज के लिए चूड़ीपट्टी कागजिया बस्ती निवासी जुम्मन ने मौलवी साजिद को अपने घर बुला रखा था. बुधवार को जब पीड़िता बंधन बैंक से लिये कर्ज की किस्त जमा करने समिति पहुंची तो मौलवी साजिद ने उसे डायन बताते हुए अपने दोनों बेटे सहित हसीब पर जादू टोना कर मार डालने व समिति का एक हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा.
पीड़िता द्वारा इंकार किये जाने पर मौलवी ने उसकी न केवल जम कर पिटाई कर दी, बल्कि उसे जबरन मैला पिलाने की भी चेष्टा की व समिति में पीड़िता द्वारा जमा करने लाये गये दो हजार रुपये व गले में पहनी चांदी की चेन भी छीन ली. बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है तथा घटना को लेकर शहर में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है. पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर स्थानीय टाउन थाना में कांड संख्या 57/16 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >