किशनगंज : जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 पुलिस पदाधिकारी को आगामी 27 फरवरी को सम्मानित किया जायेगा. शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस आशय की जानकारी एसपी राजीव रंजन ने दी.
सम्मानित किये जाने वाले पुलिस पदाधिकारियों में एसडीपीओ कामिनी वाला, पुलिस निरीक्षक पुष्कर कुमार, पुलिस निरीक्षक ललन पांडे,पुलिस निरीक्षक श्रीराम चौधरी, पुलिस निरीक्षक चंदेश्वर प्रसाद यादव, पुलिस निरीक्षक मो आफताब अहमद, पुअनि अभय कुमार, पुअनि गोपाल चंद्र कर्मकार, पुअनि सुबोध कुमार, पुअनि सृजन कुमार, पुअनि गुड्डू कुमार, पुअनि शशि भूषण कुमार, पुअनि मुकेश कुमार मंडल, पुअनि राहुल कुमार शामिल है.
