छापेमारी में 46 लीटर चुलाई शराब जब्त

किशनगंज : एक अप्रैल से शराबबंदी को लेकर आने वाली नयी उत्पाद नीति को अमलीजामा पहनाने की कवायद में उत्पाद विभाग की लगातार छापेमारी से पीने एवं बेचने वालों में दहशत व्याप्त है. विगत माह में उत्पाद विभाग ने जिला के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 26 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के अलावा […]

किशनगंज : एक अप्रैल से शराबबंदी को लेकर आने वाली नयी उत्पाद नीति को अमलीजामा पहनाने की कवायद में उत्पाद विभाग की लगातार छापेमारी से पीने एवं बेचने वालों में दहशत व्याप्त है. विगत माह में उत्पाद विभाग ने जिला के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 26 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के अलावा 1350 लीटर अवैध चुलाई शराब 4700 किलो जावा गुड़ 45 लीटर देशी शराब भी जब्त किया है.

मंगलवार को अहले सुबह नगर परिषद क्षेत्र के कजलामणि आदिवासी टोला में छापेमारी कर लौटने के उपरांत उत्पाद अधीक्षक नीरज कुमार रंजन ने कहा कि सूचना मिली थी कि कजलामनी आदिवासी टोला में बड़े पैमाने पर चुलाई शराब की निर्माण होती है. उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग के अधिकारी व बल एवं सैप जवान के साथ छापेमारी की गयी. उन्होंने कहा कि पुलिस को देखते ही सभी लोग घर छोड़ कर फरार हो गये.

उन्होंने कहा कि मौके पर ही 46 लीटर चुलाई शराब, 250 किलो लगभग जावा को जब्त करते हुए बांकी सभी अर्धनिर्मित सामानों को नष्ट कर दिया गया. उत्पाद अधीक्षक नीरज कुमार रंजन ने हैरानी प्रकट करते हुए कहा कि चुलाई शराब निर्माण स्थल के पास बड़ी मात्रा में नौशादर का मिलना एक गंभीर मामला है. उन्होंने कहा कि नौशादर एक ऐसी चीज है जिसका सिर्फ नशा के लिए ही उपयोग होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >