खुद को राइफल से मारी गोली

मानोइल सीमा चौकी पर तैनात था 25 वर्षीय जवान ज्योति प्रकाश अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत किशनगंज : भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवान द्वारा अपनी ही सर्विस इंसास राइफल से गोली चला कर आत्म हत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. शहर से सटे पश्चिम बंगाल के उत्तर […]

मानोइल सीमा चौकी पर तैनात था 25 वर्षीय जवान ज्योति प्रकाश

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत
किशनगंज : भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा में तैनात बीएसएफ जवान द्वारा अपनी ही सर्विस इंसास राइफल से गोली चला कर आत्म हत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. शहर से सटे पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिला स्थित मानोइल सीमा चौकी पर घटित घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना से बीएसएफ कर्मियों के बीच भी हड़कंप है.
इस संबंध में पूछे जाने पर किसी भी बीएसएफ अधिकारी ने अपना मुंह खोलना भी गंवारा नहीं समझा और नियम कायदों की दुहाई देते हुए पूरे मामले से कन्नी काटते नजर आये. बीएसएफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक दिन की भांति रविवार को भी 167वीं वाहिनी का 25 वर्षीय जवान ज्योति प्रकाश पांडे उड़ीसा निवासी भारत-बांग्लादेश सीमा स्थित मानोइल सीमा चौकी की रक्षा में तैनात था. खुशनुमा माहौल के बीच शेष सभी अधिकारी व जवान भी अपनी अपनी ड्यूटी पर तैनात थे.
इसी बीच गोलियों की तड़तड़हाट से सभी बीएसएफ कर्मियों के बीच खलबली मच गयी. जब तक वे कुछ समझ पाते तब तक ज्योति कटे वृक्ष की तरह धड़ाम से जमीन पर जा गिरा. सारे अधिकारी व जवान भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंच गये. परंतु ज्योति द्वारा इंसास राइफल की नाल अपनी टुडी से सटा कर फायर कर दिये जाने से उसकी स्थिति गंभीर हो गयी थी. इसके बावजूद भी साथी जवानों ने उसे फौरन हेमताबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने की चेष्टा की परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >