नशे में धुत व्यक्ति को सांप ने डंसा, सदर अस्पताल में भर्ती

संपेरे के पिटारे में बंद सांप को निकाल कर दिखाने लगा करतब सांप को जबरन दूध पिलाने की कर हा था कोशिश किशनगंज : स्थानीय सदर अस्पताल रोड में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब संपेरे के पिटारे में बंद सांप को जबरन निकालने के बाद नशे में धुत एक व्यक्ति सांप का […]

संपेरे के पिटारे में बंद सांप को निकाल कर दिखाने लगा करतब

सांप को जबरन दूध पिलाने की कर हा था कोशिश
किशनगंज : स्थानीय सदर अस्पताल रोड में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब संपेरे के पिटारे में बंद सांप को जबरन निकालने के बाद नशे में धुत एक व्यक्ति सांप का करतब दिखाने लगा. उसने विषधर को अपने गले में लपेट लिया और जबरन उसे दूध पिलाने की चेष्टा करने लगा. परंतु व्यक्ति की हरकतों से नाराज सर्प ने उसे डंस लिया. नतीजतन कुछ ही देर बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी.
सर्पदंश से घायल स्थानीय डांगी बस्ती निवासी लड्डू राय पिता भोला राय को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया. इस दौरान सदर अस्पताल में फैली अफरा-तफरी का फायदा उठा कर संपेरा फरार हो गया. सदर अस्पताल के चिकित्सक काफी प्रयास के बाद लड्डू राय के स्वास्थ्य में सुधार होने लगा. वहीं पीड़ित के परिजनों ने बताया कि इससे पूर्व भी इसी प्रकार की हरकतों के दौरान लड्डू तीन बार सर्पदंश का शिकार हो चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >