वैट गरीबों के साथ अन्याय

मुझे कमजोर करने के लिए नीतीश-लालू मेरे पुत्र को बना रहे मोहरा : तस्लीम व्यापारी वर्ग को परेशान कर रही है नीतीश-लालू की सरकार मारपीट व कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ के एक मामले में अररिया सांसद बरी किशनगंज : वर्ष 2009 में कोचाधामन थाना क्षेत्र के हल्दीखोड़ा में मारपीट एवं कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ के […]

मुझे कमजोर करने के लिए नीतीश-लालू मेरे पुत्र को बना रहे मोहरा : तस्लीम

व्यापारी वर्ग को परेशान कर रही है नीतीश-लालू की सरकार

मारपीट व कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ के एक मामले में अररिया सांसद बरी

किशनगंज : वर्ष 2009 में कोचाधामन थाना क्षेत्र के हल्दीखोड़ा में मारपीट एवं कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ के आरोप में एसीजीएम न्यायालय से बरी हो गये. कोर्ट के फैसले के बाद बाहर निकलने पर पत्रकारों से बातचीत में अररिया के सांसद तस्लीमुद्दीन ने अपनी ही सरकार पर जम कर निशाना साधा और नीतीश-लालू पर भी बरसे. तसलीमउद्दीन ने कहा कि जोकीहाट के विधायक सरफराज आलम को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने के पीछे उन पर दबाव बनाना मुख्य उद्देश्य है.

तस्लीमुद्दीन ने अपने अंदाज में कहा कि तस्लीमुद्दीन दबाव की राजनीति नहीं करता. मेरे विधायक पुत्र को पार्टी से निकाल कर मुझे कमजोर करने की साजिश रची जा रही है. जनता की भलाई एवं सीमांचल के विकास में बाधक बनने वालों के खिलाफ मैं हमेशा आवाज बुलंद करता रहूंगा. पत्रकारों से बातचीत में सांसद तस्लीमुद्दीन ने कहा कि सीमांचल के साथ सभी सरकार भेदभाव करती रही है. उन्होंने अपनी ही पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि राजद में सिर्फ रघुवंश प्रसाद की ही पूछ होती है.

उन्होंने कहा कि कपड़ा पर वैट लगाना गरीबों के साथ अन्याय है. जानबूझ कर नीतीश-लालू की सरकार व्यापारी वर्ग को परेशान कर रही है, जिसका खुल कर विरोध किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >