सीसीवी फुटेज की मदद से चोर गिरफ्तार

किशनगंज : शहर के दो प्रतिष्ठानों में शनिवार रात्रि चोरी की घटना को अंजाम देकर शहर वासियों के होश गुम कर देने व पुलिस को खुली चुनौती पेश करने वाले शातिर चोर को स्थानीय पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर एक मिसाल पेश कर दी है. सोमवार को इस संबंध में […]

किशनगंज : शहर के दो प्रतिष्ठानों में शनिवार रात्रि चोरी की घटना को अंजाम देकर शहर वासियों के होश गुम कर देने व पुलिस को खुली चुनौती पेश करने वाले शातिर चोर को स्थानीय पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर एक मिसाल पेश कर दी है. सोमवार को इस संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने बताया कि सोमवार को स्थानीय फरिंगगोला निवासी नर सिंह चौहान ने अपने साइकिल चोरी की लिखित शिकायत की थी.

स्थानीय पुलिस भी श्री चौहान की लिखित शिकायत के आधार पर कांड संख्या 32/16 दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी थी. इसी दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल के निकट सीसीटीवी फुटेज को खंगाले जाने के बाद आरोपी सूरज महतो उर्फ गुल्ली पिता स्व गणेश महतो, दिलावर गंज निवासी को धर दबोचा. पुलिसिया पूछताछ के क्रम में सूरज ने साइकिल चोरी की घटना के साथ-साथ रविवार को दो प्रतिष्ठानों में घटित चोरी की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली थी.

परंतु पुलिस ने मामले की सत्यता की जांच के लिए प्रतिष्ठानों के निकट लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को जब खंगाला तो सूरज की प्रतिष्ठानों में चोरी मामले में संलिप्तता भी उजागर हो गयी. थानाध्यक्ष श्री अहमद ने बताया कि गिरफ्तार चोर का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है तथा 5 माह पूर्व वह चोरी के एक अन्य मामले में जमानत पर जेल से बाहर निकला था. उन्होंने कहा कि शहर व आस पड़ोस के क्षेत्र में घटित अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी सूरज से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >