किशनगंज : शनिवार को पूर्णिया पहुंचे वित्त मंत्री अब्दुल बारीक सिद्दिकी को वस्त्र विक्रेता संघ ने ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा कि सीमांचल जैसे गरीब इलाके में यदि कपड़ा पर वैट लगाया जायेगा, तो यहां के लोगों पर इसका भार पड़ेगा. इससे न केवल महंगाई बढ़ेगी बल्कि कपड़े के कारोबार पर भी विपरीत असर पड़ने की संभावना है. संघ के नेता मनीष जालान ने कहा कि कपड़ा कारोबारियों की मांग है कि सरकार को इस फैसले को जल्द वापस लेना चाहिए.
पूर्व नप अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र जैन ने वित मंत्री से मिल कर कहा कि सीमांचल जैसे इलाके में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार को टैक्स मुक्त करना चाहिए. ताकि अति पिछड़े इस क्षेत्र में कई तरह के कल कारखाना लग सके. श्री जैन कहा कि जिले में चाय और अनानास की खेती व्यापक तौर पर की जाती है. इससे संबंधित उद्योग लगाने से किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिलेगा. बेराजगार युवकों के पलायन पर भी रोक लगेगा.
वित्त मंत्री श्री सिद्दकी ने कहा कि आपकी मांग जायज है, इस पर विचार होगावहीं युवा उद्यमी संजय जैन ने भी किशनगंज में उद्योग को बढ़ावा देन के लिए वित्त मंत्री को सुझाव पत्र सौंपते हुए कहा कि सीमांचल को विशेष पैकेज देने से यहां की बेहाली और बेदारी दूर होगी. शिष्टमंडल में वार्ड पार्षद कलीमुद्दीन, उस्मान गनी, शमीम अहम लाडले सहित दर्जनों लोग थे.
