नहीं बढ़ा मानदेय तो जायेंगे हड़ताल पर

एमडीएम रसोइया संघ की बैठक में हुई चर्चा किशनगंज : एमडीएम रसोइया संघ के बैनर तले जिले के तमाम स्कूलों में कार्यरत महिला रसोइयों ने रविवार को रुईधासा मैदान में बैठक की. मानदेय में बढ़ोतरी एवं अन्य कई मांगों को लेकर रसोइया संघ द्वारा निर्धारित चरणबद्ध आंदोलन को लेकर बैठक में चर्चा की गयी. संघ […]

एमडीएम रसोइया संघ की बैठक में हुई चर्चा

किशनगंज : एमडीएम रसोइया संघ के बैनर तले जिले के तमाम स्कूलों में कार्यरत महिला रसोइयों ने रविवार को रुईधासा मैदान में बैठक की. मानदेय में बढ़ोतरी एवं अन्य कई मांगों को लेकर रसोइया संघ द्वारा निर्धारित चरणबद्ध आंदोलन को लेकर बैठक में चर्चा की गयी. संघ के जिलाध्यक्ष वसीर खान एवं सचिव शशि कुमार दास ने कहा कि जून 2015 में रसोइया संघ की ऐतिहासिक रैली के बाद सरकार ने मात्र 250 रुपये मानदेय में बढ़ोतरी कर सरकार ने हमारे संगठन शक्ति का मजाक उड़ाया है.
अध्यक्ष एवं सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया था कि मार्च से रसोईया का मानदेय छह से आठ हजार रुपया कर दिया जायेगा. इन लोगों ने कहा कि यदि मार्च में मानदेय बढ़ोतरी नहीं किया गया तो अप्रैल में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया जायेगा.
पांच जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल 15 जुलाई को प्रखंड स्तर पर भूख हड़ताल, 18 जुलाई को जेल भरो आंदोलन, 20 जुलाई को जिला मुख्यालय में धरना दिया जायेगा. इसके बावजूद सरकार रसोइया की मांगों को लेकर आवश्यक कदम नहीं उठायेगी तब 28 जुलाई को पटना का हर गली जाम कर दिया जायेगा. संगठन को मजबूत बनाने के लिए बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों का चयन किया गया है.
जिसमें किशनगंज प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मुर्शिदा खातुन, दिघलबैंक के लिए साहेब लाल, कोचाधामन के लिए संपत लाल सिंह, टेढ़ागाछ के लिए लखन लाल दास, बहादुरगंज के लिए महादेव ठाकुर, ठाकुरगंज के लिए चंपा देवी एवं पोठिया प्रखंड के अध्यक्ष के लिए भवेंद्र नाथ सिंह का चयन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >