उद्योग लगायें, हर संभव सहायता देंगे

कोचाधामन विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने दिल्ली पहुंच सीमांचल के उद्योपतियों से उद्योग लगाने का किया आग्रह किशनगंज : वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र अशोक विहार नई दिल्ली में अल-खैर फाउंडेशन के तरफ से जदयू विधायक कोचाधामन के सम्मान में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. साथ ही किशनगंज मे उद्योग की संभावना पर एक परिचर्चा […]

कोचाधामन विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने दिल्ली पहुंच सीमांचल के उद्योपतियों से उद्योग लगाने का किया आग्रह

किशनगंज : वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र अशोक विहार नई दिल्ली में अल-खैर फाउंडेशन के तरफ से जदयू विधायक कोचाधामन के सम्मान में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया.
साथ ही किशनगंज मे उद्योग की संभावना पर एक परिचर्चा हुई. विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने दिल्ली में सीमांचल के उद्योगपतियों से किशनगंज में उद्योग लगाने का आग्रह किया तथा सरकार की तरफ से इस दिशा में पूर्ण सहयोग प्रदान कराने का भरोसा दिलाया. इस मौके पर बीडीएफ के प्रेसीडेंट उबैदुरर्हमान ने मुजाहिद आलम को शॉल ओढ़ाया जबकि फ्रंट के मीडिया को-ओर्डिनेटर निहाल अख्तर प्यामी ने उन्हें शील्ड भेंट की.
बीडीएफ ने मौधो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कारी मशकूर और ह्यमूनचेन के प्रेसीडेंट मो असलम को भी सम्मानित किया. हालांकि इस सम्मान समारोह के दौरान बिहार की शैक्षणिक स्थिति और हमारे राजनेता विषय पर चर्चा भी हुई. जिसमें विधायक मुजाहिद आलम के अलावा अध्यक्ष अब्दुल राशिद अगवान, ह्यूमनचेन के प्रेसीडेंट मोहम्मद असलम अलीग, जामिया के असिस्टेंट प्रोफेसर खालिद मुबस्सीर, बीडीएफ के प्रेसीडेंट उबैदुर्रहमान, वरिष्ठ पत्रकार आबिद अनवर, निहाल अख्तर प्यामी आदि ने हिस्सा लिया.
समारोह को सफल बनाने में कार्यक्रम मे सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. जिसमे नवेद शम्शी, तनवीर आलम, राशिद आलम, अनजार आलम, कारी मशकुर साहब, बद्दीऊजम्मा, मुफ्ती हन्नान, मिन्हाज हासमी, इन्तसार आलम,अरशद यजदानी, असलम अलीग,डा खालिद मुबस्सीर ,सरवर आलम,अनजार आलम, हुजेफा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >