आभूषण व्यवसायी के घर की बमबाजी, फायरिंग

दिघलबैंक (किशनगंज) : दिघलबैंक के तुलसिया दक्षिण बस्ती में एक आभूषण व्यवसायी के घर गुधवार रात हथियार से लैस अपराधियों ने धावा बोल कर डकैती की बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की. लेकिन गृह स्वामी की सजगता और पुलिस की तत्परता से अपराधियों के मंसूबे पर पानी फिर गया. बुधवार रात करीब एक […]

दिघलबैंक (किशनगंज) : दिघलबैंक के तुलसिया दक्षिण बस्ती में एक आभूषण व्यवसायी के घर गुधवार रात हथियार से लैस अपराधियों ने धावा बोल कर डकैती की बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की. लेकिन गृह स्वामी की सजगता और पुलिस की तत्परता से अपराधियों के मंसूबे पर पानी फिर गया.

बुधवार रात करीब एक बजे 20-25 डकैतों ने आभूषण व्यवसायी धर्मपाल भारती के घर के दरवाजा को गैस कटर से काट कर घुसने का प्रयास किया. तब तक गृह स्वामी को डकैतों के आगमन का आभास हो चुका था उसने फौरन इसकी सूचना एसपी राजीव रंजन को मोबाइल पर दी, जिसके बाद तुरंत पुलिस हरकत में आयी.
एसपी राजीव रंजन ने घटना की जानकारी दिघलबैंक थानाध्यक्ष को देते हुए फौरन मौके पर कूच करने का निर्देश दिया. आस पड़ोस के अन्य लोगों ने भी थानाध्यक्ष को इसकी जानकारी दी.
आभूषण व्यवसायी के…
फायरिंग करते हुए भागे डकैत, बीस राउंड चली गोली
दिघलबैंक थानाध्यक्ष दीपांकर श्रीज्ञान तुरंत घटनास्थल के लिए निकल गये. लेकिन संयोग से दिघलबैंक पुलिस की एक गश्ती टीम घटनास्थल के काफी नजदीक थी. थानाध्यक्ष का निर्देश मिलते ही गश्ती पार्टी सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंची और जवानों को पोजिशन लेने का निर्देश दिया.
पुलिस को देखते ही डकैतों ने ताबड़तोड़ बमबारी व फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की. पुलिस के बढ़ते दबाव को देख अपराधी भाग निकले. पुलिस ने काफी दूर तक पीछा भी किया. लेकिन रात और कुहासा का फायदा उठा कर अपराधी भागने में कामयाब हुए.
कट्टा व बम राबमद, पुलिस रही हाइ अलर्ट पर
घटनास्थल से पुलिस ने एक कट्टा, जिंदा कारतूस, गैस कटर व बम बरामद किया है. घटना की सूचना के पश्चात सीमावर्ती इलाके के सभी थानों के अलावा पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था.
सबसे पहले बैजनाथ सिंह पहुंचे घटनास्थल पर
दिघलबैंक थाना के सअनि बैजनाथ सिंह जो गश्ती दल का नेतृत्व कर रहे थे, सबसे पहले मौके पर पहुंचे. उसके साथ पुलिस के अन्य जवान भी थे.
सीसीटीवी में कैद हुए अपराधी
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी हो सकती है. क्योंकि कैमरों को क्षतिग्रस्त करने से पहले अपराधियों के कारनामे उसमें रिकाॅर्ड हो चुके थे. कई अपराधियों की तस्वीरें स्पष्ट हैं. थानाध्यक्ष दीपांकर श्रीज्ञान ने बताया कि सीसीटीवी रिकाॅर्डिंग को बारिकी से देखा जा रहा है.
यहां बता दें कि पूर्व की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आभूषण व्यवसायी ने अपने घरों में सीसीटीवी कैमरा लगवा रखा था.
एसडीपीओ ने की मामले की जांच
एसडीपीओ कामिनी बाला ने गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया तथा बारिकी से कई पहलुओं की जांच की. उन्होंने बताया कि पूरे मामले की गहन तफ्तीश की जा रही है. अपराधियों को जल्द चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >