सात माह के अंदर दूसरी बार डकैतों ने बोला धावा

दिघलबैंक : तुलसिया दक्षिण बस्ती निवासी धर्मपाल भारती के घर डकैती के प्रयास की यह दूसरी घटना है. करीब सात माह पूर्व 12 जून 15 को भी डकैतों के एक बड़े गिरोह ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. हालांकि उस समय भी पुलिस की सक्रियता से अपराधियों को भागने पर मजबूर होना पड़ा […]

दिघलबैंक : तुलसिया दक्षिण बस्ती निवासी धर्मपाल भारती के घर डकैती के प्रयास की यह दूसरी घटना है. करीब सात माह पूर्व 12 जून 15 को भी डकैतों के एक बड़े गिरोह ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. हालांकि उस समय भी पुलिस की सक्रियता से अपराधियों को भागने पर मजबूर होना पड़ा था. वहां बीती रात डकैती के प्रयास की घटना अचानक नहीं घटी है.

बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ इसे अंजाम देने की कोशिश की गयी थी. सुरक्षा के लिहाजा से मजबूत एवं किलेनुमा अपने भवन के चाहरदिवारी को धर्मपाल भारती ने करीब आठ फीट ऊंची करवा रखी है. जिसकेे ऊपर धारदार लोहे से बेरिकेडिंग की गयी है.

पिछली घटना के बाद लगवायी सीसीटीवी
पिछले साल डकैती की घटना के उपरांत गृहस्वामी ने अपने घर के सुरक्षा में काफी तब्दीली की है. खास कर घर में क्लोज सर्किट कैमरा तथा घर के पिछले हिस्से की चाहरदीवारी को और मजबूत किया गया है. घर के बाहरी हिस्से में सीसीटीवी कैमरों को अपराधियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया.
गैस कटर का हुआ इस्तेमाल
घर के मुख्य दरवाजे को इस बार भी गैस कटर के द्वारा काटने का प्रयास हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >