आपसी झगड़े में एक महिला घायल
किशनगंज : टेढ़ागाछ प्रखंड के बीबीगंज में भक्का बेचने के क्रम में दो महिलाओं के बीच हुए झगड़े के दौरान एक महिला द्वारा दूसरी महिला पर खौलता हुआ पानी उड़ेल देने से रामवती देवी पति गुदरी यादव बीबीगंज निवासी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के पश्चात स्थल पर पहुंची पुलिस […]
किशनगंज : टेढ़ागाछ प्रखंड के बीबीगंज में भक्का बेचने के क्रम में दो महिलाओं के बीच हुए झगड़े के दौरान एक महिला द्वारा दूसरी महिला पर खौलता हुआ पानी उड़ेल देने से रामवती देवी पति गुदरी यादव बीबीगंज निवासी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के पश्चात स्थल पर पहुंची पुलिस ने रामवती देवी को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भरती करा दिया.
गत 28 दिसंबर को घटित घटना के बाद सदर अस्स्पताल में भरती रामवती की तबीयत में कुछ सुधार होने के बाद शनिवार को वह इंसाफ की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक के समक्ष जा पहुंची. पीड़िता ने अपनी आप बीती सुनायी जाने के बाद श्री रंजन ने भी मामले को गंभीरता से लिया और बीबीगंज थानाध्यक्ष को अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
जांच में दर्जनों ट्रैक्टर व टेंपो जब्त
पाठामारी. शनिवार को ठाकुरगंज में एमवीआइ ने वाहनों की जांच की. इस जांच अभियान में एमवीआइ कुमार विवेक ने जांच के क्रम में कई अवैध रूप से चलाये जा रहे ट्रैक्टर व टेंपो को पकड़ ठाकुरगंज थाना को सुपूर्द कर दिया. लगभग घंटे भर चले इस जांच अभियान में दर्जनों वाहनों को जब्त किया गया. जब्त किये गये वाहनों में टेंपो मैजिक, ट्रैक्टर आदि शामिल है. इस दौरान कई वाहन बिना निबंधन के तो कई के चालक बिना ड्रा इविंग लाइसेंस के पाये गये. वहीं प्रशासन के इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से चला रहे वाहन चालकों में मन में डर व दहशत व्याप्त है.