ट्रैक्टर व टेंपो की टक्कर में दो घायल

पौआखाली : बीते बुधवार की संध्या पवना पुल के समीप मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर और टेंपू की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में चालक शेषलाल, विनय लाल हरिजन सहित एक अन्य यात्री शामिल हैं. उधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य […]

पौआखाली : बीते बुधवार की संध्या पवना पुल के समीप मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर और टेंपू की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में चालक शेषलाल, विनय लाल हरिजन सहित एक अन्य यात्री शामिल हैं. उधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया.

सभी घायलों का इलाज पौआखाली पीएचसी में ही चल रहा है. इस घटना के संबंध में लोगों का कहना है कि आमने सामने की भिड़ंत में ऑटो पलट गयी है. ऑटो मालिक, सहादुर लाल ने थाने में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. यह जानकारी थाने में पदस्थापित सअनि अभिलाष सिंह ने दी है. घटना के दूसरे दिन सुबह दस बजे तक बीच सड़क पर ही टैंपू पलटी हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >