एसपी ने संवदेकों के साथ की बैठक

सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा किशनगंज : हाल के दिनों में दरभंगा में निर्माण कार्य कर रही कंपनी द्वारा रंगदारी की मांग पूरी न करने के उपरांत दो इंजीनियरों की गोली मार कर हत्या कर दिये जाने की घटना को स्थानीय पुलिस ने गंभीरता से लिया है. बुधवार को पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने जिले […]

सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा

किशनगंज : हाल के दिनों में दरभंगा में निर्माण कार्य कर रही कंपनी द्वारा रंगदारी की मांग पूरी न करने के उपरांत दो इंजीनियरों की गोली मार कर हत्या कर दिये जाने की घटना को स्थानीय पुलिस ने गंभीरता से लिया है.
बुधवार को पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने जिले में विकास कार्य कर रही निर्माण कंपनियों के प्रतिनिधियों व संवेदकों के संग बैठक कर उनकी समस्याओं को सुनने व उनके समाधान ढूंढने की चेष्टा की. हालांकि बैठक के दौरान संवेदकों ने अपराधियों द्वारा धमकी दिये जाने, रंगदारी की मांग किये जाने या लेवी की मांग किये जाने से साफ इनकार किया.
परंतु कार्य के दौरान विभागीय कमियों को जरूर उजागर कर दिया. निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय पुलिस द्वारा प्रदान की जा रही सुरक्षा व्यवस्था पर भी संवेदकों ने एक स्वर में संतोष जताया. निर्माण कार्य के दौरान जमीन की अनुपलब्धता का मामला बैठक में छाया रहा. कई संवेदकों ने निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा कार्य की गुणवत्ता को लेकर बेवजह हंगामा खड़ा करने, कथित पत्रकारों द्वारा संवेदकों का भयादोहन करने व ट्रकों के ओवर लोडिंग का मामला उठाया.
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने संवेदकों को सुरक्षा की पूर्ण गारंटी देने व शिकायत उपरांत विधि सम्मत कार्रवाई करने का भरोसा भी दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >