पकड़े गये प्रेमी युगल ग्रामीणों ने करायी शादी

फारबिसगंज : भागकोहेलिया पंचायत में रविवार को एक युगल जोड़ी का ग्रामीणों की उपस्थिति में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने समीप के ही मंदिर में ला कर पुलिस की उपस्थिति में शादी करायी. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि इंटर का छात्र हिमांशु कुमार पिता अशोक चौपाल मोहनपुर कटहारा मकुरजा हाट थाना छातापुर जिला सुपौल […]

फारबिसगंज : भागकोहेलिया पंचायत में रविवार को एक युगल जोड़ी का ग्रामीणों की उपस्थिति में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने समीप के ही मंदिर में ला कर पुलिस की उपस्थिति में शादी करायी. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि इंटर का छात्र हिमांशु कुमार पिता अशोक चौपाल मोहनपुर कटहारा मकुरजा हाट थाना छातापुर जिला सुपौल निवासी भागकोहेलिया वार्ड संख्या दो में अपने पिता द्वारा बनाये गये मकान में रह कर कोचिंग में पढ़ाता था व खुद पढ़ाई करता था.

इसी क्रम में उसे भागकोहेलिया वार्ड संख्या दो निवासी वर्ग दशम की छात्रा रंजना कुमारी पिता सूर्यानंद मंडल से प्यार हो गया. बताया जाता है कि रविवार को हिमांशु कुमार व रंजना कुमारी को एक साथ देख कर ग्रामीण आक्रोशित हो गये. इसके बाद स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष पप्पू मंडल, पंसस के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों ने दोनों को पकड़ कर कीर्तनियां चौक स्थित काली मंदिर लाया. जहां लड़की के माता-पिता सहित लड़का के पिता की उपस्थिति में दोनों की शादी करा दी.

शादी स्थानीय थाना की पुलिस पदाधिकारी के उपस्थिति में हुई. थाना के अनि हरेंद्र कुमार सिंह मंदिर के बाहर एकत्र भीड़ को हटाते रहे उधर शादी होती रही. सबसे आश्चर्य की बात यह है कि युवक इंटर का छात्र व युवती 10 वीं की छात्रा है. बावजूद इसके शादी करा दिया गया जो चर्चा का विषय बना है.

कहते हैं थानाध्यक्ष : थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने पूछे जाने पर बताया कि दोनों युवक-युवती में प्रेम संबंध था. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दोनों की शादी मंदिर में करा दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >