दो बाइक की टक्कर में तीन सवार घायल

ठाकुरगंज : ठाकुरगंज-अररिया मुख्य सड़क पर मेघल पुल के समीप गुरुवार की देर शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है ठाकुरगंज से दो युवक मोटरसाइकिल से अपने घर भोगडाबर जा रहा था, वहीं दूसरी ओर पौआखाली की ओर से तीन […]

ठाकुरगंज : ठाकुरगंज-अररिया मुख्य सड़क पर मेघल पुल के समीप गुरुवार की देर शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है ठाकुरगंज से दो युवक मोटरसाइकिल से अपने घर भोगडाबर जा रहा था, वहीं दूसरी ओर पौआखाली की ओर से तीन युवक बाइक पर होकर आ रहा था

तभी पुल के दोनों बाइक सवार आमने-सामने से जा भिड़ा. टक्कर के बाद घायल दो युवक को घटनास्थल पर छोड़ अन्य फरार हो गये. रात्रि गश्ती के लिए निकली ठाकुरगंज पुलिस ने घायल प्रमोद राम और अहमद रजा और शमीम को इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया. इसकी सूचना मिलते ही ठाकुरगंज थानाध्यक्ष राम चौधरी, अंचलाधिकारी मो इस्माइल, पूर्व मुख्य पार्षद नवीन यादव, प्रमुख प्रतिनिधि गुलाम हसनैन अस्पताल पहुंच घायलों का हाल चाल जाना.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >