देखो मेरे नबी की शान, बच्चा-बच्चा है कुरबान

जन्म दिवस पर जश्न-ए-चिरागा के साथ निकला मोहम्मदी जुलूस. किशनगंज : देखों-देखों मेरे नबी की शान, बच्चा-बच्चा है कुर्बान’ के जज्बे के साथ मुसलिमों ने गुरुवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश (जन्मदिन) मनाया. इस मौके पर जुलूस मोहम्मदी निकाले गये और मोहम्मद साहब की शान में कसीदे पढ़े गये. जगह-जगह नातिया कलाम […]

जन्म दिवस पर जश्न-ए-चिरागा के साथ निकला मोहम्मदी जुलूस.

किशनगंज : देखों-देखों मेरे नबी की शान, बच्चा-बच्चा है कुर्बान’ के जज्बे के साथ मुसलिमों ने गुरुवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश (जन्मदिन) मनाया. इस मौके पर जुलूस मोहम्मदी निकाले गये और मोहम्मद साहब की शान में कसीदे पढ़े गये. जगह-जगह नातिया कलाम पेश कर पैदाइशी की खुशियां मनायी गयी.

जन्म दिवस पर शहर में एक दर्जन से अधिक स्थानों से जुलूस मोहम्मदी निकाले गये. जुलूस खगड़ा करबला, बाजार करबला, धरमगंज आदि जगहों से अलग-अलग टुकड़ों में जुलूस निकाले और चूड़ीपट्टी बज्में अदब में एकत्रित हो एक साथ एक विशाल जुलूस के शक्ल में शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा. झंडा लहराते हुए युवाओं की टोली निकली,

जिसमें बच्चे-बूढ़े भी शामिल थे. मक्का मदीना की झांकी के साथ अरबी लिबास पर छोटे बच्चों की आकर्षक झांकी हर किसी को लुभा रही थी. उधर, क्षेत्र में हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन हिंदू-मुसलिम समुदाय के लोगों ने आपस में गले मिलकर सच्चाई का पैगाम दिया. इस मौके पर प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गये थे.

किशनगंज :जिले के सभी प्रखंडों में पैगम्बर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. जयंती के अवसर पर जुलूस-ए- मोहम्मदी निकाला गया.

पौआखाली प्रतिनिधि के अनुसार, जुलूस में शामिल लोग सरकार की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा, दाता की आमद मरहबा, देखो मेरे नबी की शान, बच्चा-बच्चा है कुर्बान आदि के नारे लगा रहे थे. इस दौरान सभी के हाथों में झंडा लहरा रहा था.

जुलूस जामा मस्जिद से निकल कर चूड़ीपट्टी, फुलबाड़ी, पवना से पुन: बाजार होते हुए शिशागाछी होकर एलआरपी चौक पहुंचा जहां पांचगाछी, भेलागुड़ी, साबोडांगी, सालगुड़ी आदि स्थानों से अलग अलग जुलूस वहां इकट्ठी होकर स्थानीय जामा मसजिद पहुंची. इनसे पहले आयोजन के पूर्व संध्या पर बड़ी जामा मसजिद में मिलाद व फामिया का आयोजन पूरी रात चली. जुलूस में नईम अख्तर, मो मुजम्मील, हाजी मुस्तफा कमाल, समशुल हक, मो रेयाज अहमद, फकरूद्दीन, मो अख्तर, मो एनुल मुख्य भूमिका में थे.

पोठिया प्रतिनिधि के अनुसार, इदुल मिलादुन नवी सल्लल्लाह अलेहे व सल्लम के पैदाइश के मौके पर गुरुवार को घियागांव मदरसा, पियाकुरी, रमनियापोखर, मौलनापाड़ा, चिल्हामाड़ी, नौकट्टा, जगडुब्बा, धनतोला आदि मदरसा से जुलूस निकाली गयी. जुलूस पोठिया चौक, बाजार होते हुए ईदगाह में समाप्त हो गयी.

इस मौके पर पोठिया थानाध्यक्ष अमित कुमार दल बल के साथ जुलूस में मौजूद थे. प्रतिनिधि ठाकुरगंज के अनुसार, गुरुवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर प्रखंड क्षेत्र सहित नगर पंचायत ठाकुरगंज के लोगों ने जुलूस निकाले. इस दौरान मुमताज नैयर ने भी प्रस्तुति की. वहीं जुलूस में मुख्य रूप से मुश्ताक आलम, गुलाम हसनैन, काजी अब्दुल गफ्फार, अब्दुल रहमी, जाहिदुर्रहमान, मो निजामुद्दीन, मास्टर मुस्लिम, मास्टर इजहार, मो सलीम, जफीर आलम आदि लोग मौजूद थे.

गलगलिया प्रतिनिधि के अनुसार भारत-नेपाल सीमा से आबद्ध गलगलिया में गुरुवार को मोहम्मद साहब के जन्म दिन पर जुलूस निकाला. जुलूस धाराधाधनी से निकल कर भातगांव, मस्टिद टोला होता हुआ गलगलिया बाजार से बांसमुनी से सिंघियाजोत तक गयी.

प्रतिनिधि बहादुरगंज के अनुसार पैंगबर मोहम्मद साहब का योमे पैदाईश गुरूवार को क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया. जहां पैगंबर के मानने वाले सैकड़ों अकीदत मंदों ने यहां बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर भव्य जुलूस निकाला एवं इस दौरान नारों की खूब धूम मची रही. मौके पर जुलूस के दौरान प्रो मुसब्बीर आलम, नप अध्यक्ष मुजतबा अनवर राही, इकरामुल हक बागी, मो अजीमुल्लाह, पूर्व पार्षद मुलाजिम अंसारी, मौलाना गुलाम सरवर, मौलाना अबुल कलाम नूरी, अनीसुर रहमान, गुलाम सरवर सहित दर्जनों गणमान्य लोग भी साथ थे.

दिघलबैंक प्रतिनिधि के अनुसार गुरूवार को प्रखंड अंतर्गत विभिन्न जगहों पर जश्न ए ईद मिलादुन नबी बड़े धूम धाम से मनाया गया. जगह जगह विशाल जुलूस निकाले गये. दिघलबैंक गरीब नवाज नगर स्थित मदरसा गौसिया अहसानुल उलुम से भव्य जुलूस निकाला गया. जिसमें बालुबाड़ी कामत के सैकड़ों लोग शामिल हुए. मदरसा के मौलवी मौलाना शमीम अहमद ने बताया कि आज का दिन मो सल्लाह अले उसलम की जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है. वहीं जामा मस्जिद हरूवाडांगा एवं टप्पू से भी जुलूस निकाला गया. इसके अलावा छतरगाछ, कोचाधामन प्रखंड में भी धूमधाम से मोहम्मद पैगंबर साहब का जन्म दिवस मनाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >