व्रतियों ने ग्रहण किया अरवा, खरना आज

किशनगंज : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय-खाय के साथ चार दिनों तक चलने वाला धार्मिक अनुष्ठान रविवार से शुरू हो गया. छठ पूजा को ले व्रतियों ने महानंदा, डोक व जलाशयों में स्नान कर अरबा भोजन ग्रहण किया. जिसमें कद्दू की अनिवार्यता को लो बाजार में उंची दामों पर लोग खरीददारी की. वहीं […]

किशनगंज : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय-खाय के साथ चार दिनों तक चलने वाला धार्मिक अनुष्ठान रविवार से शुरू हो गया. छठ पूजा को ले व्रतियों ने महानंदा, डोक व जलाशयों में स्नान कर अरबा भोजन ग्रहण किया. जिसमें कद्दू की अनिवार्यता को लो बाजार में उंची दामों पर लोग खरीददारी की. वहीं सोमवार को खरना की तैयारी शुरू हो गई है.

बाजार में खरीदारी को को ले सुबह से भीड़ देखी गयी. वहीं सोमवार को बाजार में खरीददारी की भारी भीड़ होने का अनुमान है. बाजारों में जगह-जगह नारियल, केला, सेब, टाब, जल सिंघारा आदि फलों की जम कर खरीदारी होती रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >