टेढ़ागाछ(किशनगंज) : प्रखंड क्षेत्र के छठ व्रतियों के लिए छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी व पुलिस ने संयुक्त रूप से घाटों का जायजा लिया. इस दौरान छठ पूजा कमेटी की बीडीओ सुरेंद्र तांती व सीओ सैयद जफरूल होदा, थानाध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल सहित पुलिस प्रशासन ने कई आवश्यक निर्देश दिये.
पर्व को लेकर घाटों व ताबालों की साफ सफाई के अलावे मुख्यालय व थाना प्रशासन ने प्रत्येक घाट पर प्रखंड कर्मी की भी तैनाती होना है. छठ घाटों व पोखरों में व्रत मनाने प्रखंड मुख्यालय पोखर, फुलबडि़या, फतेहपुर, भोराहा, बीबीगंज, हवाकेाल, मटियारी, डाक पोखर, बेणुगढ़, सुहिया, बैगनास, महुआ के तमाम घाटों को देखा गया. मौके पर बीडीओ सुरेंद्र तांती, सीओ सैयद जफरूल होदा, थानाध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल, मोहन तिवारी, सुनील कुमार, विजय कुमार साहसहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
