किशनगंज : जदयू प्रत्याशी नौशाद आलम पर हमला

किशनगंज : बिहार में पांचवें चरण के मतदान के पहले किशनगंज में जदयू प्रत्याशी नौशाद आलम पर हमला किया गया है. घटना ठाकुरगंज के पौआखाली बाजार की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जेएमएम प्रत्याशी लल्लू मुखिया ने उनपर हमला करवाया है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार नौशाद आलम के पैर में गंभीर चोट की खबर है. […]

किशनगंज : बिहार में पांचवें चरण के मतदान के पहले किशनगंज में जदयू प्रत्याशी नौशाद आलम पर हमला किया गया है. घटना ठाकुरगंज के पौआखाली बाजार की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जेएमएम प्रत्याशी लल्लू मुखिया ने उनपर हमला करवाया है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार नौशाद आलम के पैर में गंभीर चोट की खबर है. उन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती किया गया है.

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पांचवे व अंतिम चरण के प्रचार का शोर आज शाम थम जायेगा और पांच नवंबर को नौ जिलों के 57 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी. इसमें राज्य सरकार के छह मंत्रियों, कुछ पूर्व मंत्री, जदयू के बागी समेत कई नेताओं की किस्मत इवीएम में बंद होगी.

पांचवें चरण के तहत 57 सीटों पर मुकाबला न केवल कांटे का है, बल्कि राजनीति की दिशा भी तय करने वाला है. जिन 57 सीटों चुनाव होना है, उनमें 2010 के विधानसभा चुनाव में से जदयू को 20, भाजपा को 23, राजद को आठ और कांग्रेस को तीन सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
JDU

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >