किशनगंज में अमलझाड़ी टोल प्लाजा के पास 528 लीटर विदेशी शराब जब्त

अमलझाड़ी टोल प्लाजा के पास 528 लीटर विदेशी शराब जब्त

ठाकुरगंज (किशनगंज) से बच्छराज नखत की रिपोर्ट,

एनएच 327 ई स्थित अमलझाड़ी टोल प्लाजा के समीप पाठामारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 528 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. शराब एक ब्राउन रंग की डस्टर कार (बीआर 01 बी एक्स 4865) में छिपाकर ले जाई जा रही थी. हालांकि पुलिस कार्रवाई के दौरान तस्कर वाहन छोड़कर फरार होने में सफल रहा.पाठामारी के अपर थानाध्यक्ष मणि पासवान ने बताया कि गुरुवार देर रात पुलिस टीम एनएच 327 ई पर सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान टोल प्लाजा के पास संदिग्ध हालत में खड़ी डस्टर कार पर पुलिस की नजर पड़ी. तलाशी लेने पर वाहन से विभिन्न ब्रांड की कुल 528 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई.पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर मद्यनिषेध अधिनियम के तहत वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >