गृह रक्षक के 280 पदों के लिए 5229 अभ्यर्थी परीक्षा में ले रहे भाग

शहर के स्टेडियम परिसर में शनिवार से गृह रक्षकों की शारीरिक जांच परीक्षा शुरू हो गयी

किशनगंज. शहर के स्टेडियम परिसर में शनिवार से गृह रक्षकों की शारीरिक जांच परीक्षा शुरू हो गयी. इसमें कुल 280 पदों के लिए 5229 अभ्यर्थियों शामिल हो रहे हैं. स्वच्छ व निष्पक्ष परीक्षा को लेकर डीएम विशाल राज व एसपी सागर कुमार लगातार व्यवस्था का जायजा ले रहे थे. परीक्षा अगले एक सप्ताह तक चलेगी. 5 बजे सुबह ही अभ्यर्थियों की इंट्री स्टेडियम परिसर के अंदर की गई थी. शहर सहित जिले के दूसरे प्रखंडों से भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने पहुंचे थे. वहीं दौड़, ऊंची कूद, लम्बी कूद, गोला फेंक, चिकित्सीय परीक्षण एवं पुनः बायोमैट्रिक जांच की जाएगी. ऊंची कूद, लम्बी कूद, गोला फेंक से प्राप्त अंक को मिलाकर सफल अभ्यर्थियों की मेघा सूचि तैयार की जाएगी. इसके बाद डीएम की अध्यक्षता में गठित चयन समिति के द्वारा अंतिम परिणाम ऑनलाइन के माध्यम से घोषित किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >