50 हजार के ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

किशनगंज पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कारवाई में 50 हजार का इनामी टॉप टेन बदमाश मो नसीम को गिरफ्तार किया गया है

किशनगंज किशनगंज पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कारवाई में 50 हजार का इनामी टॉप टेन बदमाश मो नसीम को गिरफ्तार किया गया है. एसडीपीओ गौतम कुमार ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि बीते 1 फरवरी 2024 कोचाधामन थाना अंतर्गत ग्राम बुढ़ीमारी में रात्रि डकैती की घटना घटित हुई थी, जिसमें गश्ती दल पर अपराधियों ने गोलीबारी एवं बम मारा था. जिसमें एक जवान जख्मी भी हुए थे. इस मामले में उस समय दस आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था. जबकि सुशील मोची और आदिल उर्फ बाबर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था. शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि मो नसीम कोचाधामन में किसी घटना को अंजाम देने पहुंचने वाला है, तब टीम का गठन कर भवानीगंज सड़क पर नाकेबंदी किया गया. उक्त अभियुक्त पुलिस टीम को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने मस्तलिया गांव के सड़क पर खदेड़ कर पकड़ा. उन्होंने बताया कि मो नसीम पूर्व में आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम लूट एवं अन्य कांडों के वांछित अभियुक्त था. स्पीडी ट्रायल के तहत मुकदमा चला कर आरोपी को सजा दिलवाया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >