गांव-टोले से गूंज रही हैं 30 हजार से अधिक आकांक्षाएं

गांव-टोले से गूंज रही हैं 30 हजार से अधिक आकांक्षाएं

किशनगंज. महिला संवाद कार्यक्रम, महिलाओं की आकांक्षा व्यक्त करने का मजबूत मंच बनकर उभरा है. संवाद कार्यक्रम में महिलाएं उन्मुक्त स्वर से अपनी आकांक्षा व्यक्त कर रही हैं. महिला संवाद कार्यक्रम में अब तक 30 हजार 440 आकांक्षाएं दर्ज की गई हैं. महिला संवाद मोबाइल एप के माध्यम से इन आकांक्षाओं को कार्यक्रम में दर्ज किया जा रहा है. दर्ज आकांक्षाओं को सरकार के संबंधित विभाग, जिला प्रशासन को स्थानांतरित किया जा रहा है. जिससे इन आकांक्षाओं पर आगे कार्य निष्पादन किया जा सके. महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं उत्साह से भाग ले रही हैं. अपनी बातें साझा कर रही हैं. अपनी आकांक्षाएं दर्ज करा रही हैं. यह कार्यक्रम टोला गांव समाज के विकास के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहा है. महिलाओं की भागीदारी संवाद कार्यक्रम को उदेश्यपूर्ण बना रहा है. आत्मविश्वास से भरी महिलाएं, संवाद कार्यक्रम को विकासोन्मुख बना रही हैं. 12 सौ 30 ग्राम संगठन में अब तक महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है. कार्यक्रम में अब तक 2 लाख 31 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया है. लाखों की संख्या में महिलाओं की भागेदारी, महिला संवाद कार्यक्रम को प्रभावी बना रहा है. चरणबद्ध तरीके से यह कार्यक्रम 12 सौ 62 ग्राम संगठन में आयोजित किया जाना है. किशनगंज सदर प्रखंड में लक्षित सौ ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम संपन्न हो गया है. जिला के बाकी छह प्रखंड में, दोनों पालियों सुबह और शाम में, महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. महिला संवाद कार्यक्रम अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है. महिला संवाद कार्यक्रम में आत्मविश्वास से भरी महिलाएं, बेबाकी से अपने सुझाव, विचार, आकांक्षा सबके बीच साझा कर रही हैं. उनकी भागेदारी, कार्यक्रम को उद्देश्यपूर्ण बना रहा है. महिला संवाद कार्यक्रम में महिलायें अपनी उन्नति के लिए सजग दिख रही हैं. महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाय जा रहे विभिन्न योजना का लाभ लेकर वे विकास के पथ पर आगे बढ़ने को दृढ़ संकल्पित नजर आ रही हैं. महिला संवाद कार्यक्रम का उदेश्य यही है. महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से गाँव – टोलो तक महिलाओं को अवगत कराना. जिससे महिलायें अधिक से अधिक इसका लाभ ले सके. महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार की योजना से संबंधित प्रेरणादायी, मनोरंजक वीडियो फ़िल्म दिखा कर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा. लीफलेट वितरित कर सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाये जा रहे योजना की जानकारी दी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >