पशु चिकित्सा शिविर में 153 पशुओं का इलाज

पशु चिकित्सा शिविर में 153 पशुओं का इलाज

पोठिया. पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय,अर्राबाड़ी किशनगंज द्वारा शुक्रवार को 57 वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन बुढ़नई ग्राम पंचायत के छोटा सोहागी में किया गया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के 18 वैज्ञानिकों ने 50 पशुपालक परिवारों से संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गई. शिविर में 28 पशुपालकों के 153 छोटे-बड़े जानवरों का इलाज किया गया. साथ ही दवाइयों तथा खनिज तत्वों,कृमिनाशक दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया. आयोजिका डॉ.कुमारी चंद्रकला,सहायक प्राध्यापक ने बताया कि किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय डीन डॉ.चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया जिसका उद्देश्य पशुपालकों द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण का प्रयास करना है. किसान संवाद कार्यक्रम में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं द्वार पर आकर पशुपालन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >