चिकित्सा शिविर में 152 पशुओं का हुआ इलाज

चिकित्सा शिविर में 152 पशुओं का हुआ इलाज

पहाड़कट्टा. पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी द्वारा 69वां किसान संवाद व पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन शुक्रवार को हालामाला पंचायत के मोतिहारी गांव में किया गया. कार्यक्रम की आयोजक असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ कोमल ने बताया कि किसान संवाद का आयोजन कॉलेज डीन डॉ चंद्रहास के मार्गदर्शन में किया गया. इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना व पशुपालन से संबंधित समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण का प्रयास करना है. पशु चिकित्सा शिविर में 65 पशुपालकों के 152 छोटे-बड़े पशुओं में कृमि की समस्या, त्वचा संबंधी बीमारियां, भूख न लगने की समस्या, गर्भ की जांच, प्रजनन आदि से संबंधित समस्याओं का इलाज किया गया. पशुपालकों को उचित परामर्श दिया गया. बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयां, खनिज तत्वों, कृमिनाशकों का निःशुल्क वितरण किया गया. इस दौरान 15 पशुपालक परिवारों से संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गयी. किसान संवाद कार्यक्रम में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >