किशनगंज : देश को बांटने की कोशिश कर रही है भाजपा : तेजस्वी

किशनगंज : सीएए, एनआरसी और एनआरपी के खिलाफ प्रतिरोध यात्रा पर निकले विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएए और एनआरसी लाकर भाजपा देश को नफरत फैला कर बांटने की कोशिश कर रही है़ नीतीश जी की पार्टी ने संविधान विरोधी, गरीब विरोधी सीएए का संसद के दोनों सदनों में समर्थन […]

किशनगंज : सीएए, एनआरसी और एनआरपी के खिलाफ प्रतिरोध यात्रा पर निकले विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएए और एनआरसी लाकर भाजपा देश को नफरत फैला कर बांटने की कोशिश कर रही है़ नीतीश जी की पार्टी ने संविधान विरोधी, गरीब विरोधी सीएए का संसद के दोनों सदनों में समर्थन कर दिया.

अब जनता को भ्रमित करने के लिए कहने लगे हैं कि एनआरसी को बिहार में लागू नहीं करेंगे. गुरुवार को किशनगंज के लहरा चौक स्थित मैदान में कहा कि राजद सीएए के खिलाफ सबसे पहले सड़क पर आयी. हम ऐसे किसी कानून को नहीं मानेंगे, जो देश को बांटने की बात करता हो. उन्होंने कहा कि संविधान को बचाने के लिए हम सड़क पर उतरेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >