पूस की रात बढ़ायेगी ठिठुरन, न्यूनतम तापमान में गिरावट

किशनगंज : मंगलवार को सुबह से ही धूप खिली रही. इससे गलन से लोगों को थोड़ी राहत मिली. लेकिन, शाम होते ही ठंड बढ़ गई. लिहाजा, लोग शाम होते ही घरों में दुबक गए. हालांकि, अधिकतम तापमान सोमवार जैसा ही 22 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान में सोमवार की तुलना में मामूली गिरावट आई […]

किशनगंज : मंगलवार को सुबह से ही धूप खिली रही. इससे गलन से लोगों को थोड़ी राहत मिली. लेकिन, शाम होते ही ठंड बढ़ गई. लिहाजा, लोग शाम होते ही घरों में दुबक गए. हालांकि, अधिकतम तापमान सोमवार जैसा ही 22 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान में सोमवार की तुलना में मामूली गिरावट आई है. दोपहर में धूप वहीं, शाम होते ही ठंड का एहसास होने लगा.

फिलहाल, यही स्थिति पूरे सप्ताह रहने की संभावना है.मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल, बारिश की संभावना नहीं है. सुबह देर तक कहीं-कहीं कुहासा हो सकता है. इस सप्ताह अधिकतम तापमान 22 डिग्री से नीचे व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. अभी पछुआ हवा अधिकतम 8 किमी की गति से चल रही है. हवा जितनी गति पकड़ेगी, उतनी ही ठंड बढ़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >