कोचाधामन : लूटकांड में तीन अपराधियों को पकड़ कर कोचाधामन पुलिस ने जेल भेजी दिया जबकि दो अपराधी अभी भी फरार है. विगत दो नंबर को थोक विक्रेता फरीद आलम एवं खुदरा विक्रेता हाजी इस्लाम अपना दुकान बंद कर अपना गांव ठुटीपाकड़ जा रहे थे तो गांव के निकट पांच अपराधी चाकू के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था.
ग्रामीणों के पीछा करने पर लाल रंग की प्लेटिना बाइक जिसका नंबर बीआर37एस 1561 गढ़े में गिरने पर बाइक छोड़ अपराधी मौके से फरार हो गये थे. बाइक पर एआइएमआइएम नगर युवा उपाध्यक्ष किशनगंज लिखा हुआ था. पीड़ित फरीद आलम एवं हाजी इस्लाम के शिकायत पर कोचाधामन थाना कांड संख्या- 2073/19 दर्ज किया गया.
जिसके आधार पर कोचाधामन पुलिस ने सबसे पहले एआइएमआइएम नगर युवा उपाध्यक्ष किशनगंज महबूब आलम से कड़ी पूछताछ की, पूछताछ में उन्होंने बताया कि 2 तारीख को मेरा छोटा भाई सलमान 6 बजे शाम मुझ से गाड़ी मांग कर ले गया था. इसके आधार पर पुलिस ने सलमान को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ के क्रम में सलमान ने अपना जुर्म कबुला और घटना में शामिल अन्य अपराधियों का नाम बताया.
इसके आधार पर दूसरे अपराधी आशिक और बिरबल ठाकुर को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य दो अपराधी चिंटू और मटका अब भी फरार है. पुलिस ने तीनों अपराधियों सलमान, आशिक और बीरबल ठाकुर को जेल भेज दिया. जबकि एआईएमआईएम नगर उपाध्यक्ष महबूब आलम को कोर्ट में 164 का बयान दर्ज करा कर छोड़ दिया.
जबकि अन्य दो अपराधियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है जो कि पाटकोई रहने वोल है. घटना के फौरन बाद विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि सरवर आलम, मुखिया नाजिम, समिति शेर आलम, थाना अध्यक्ष रंजन कुमार घटना स्थल पर पहुंचे थे. विधायक कोचाधामन ने पुलिस से त्वरित कार्यवाही करने को कहा था.
