किशनगंज : एसएसबी सेना बहाली के लिए आयोजित दौड़ में भीषण गर्मी और उमस के कारण कई अभ्यर्थी बेहोश हो रहे हैं. जिसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है कि कई अभ्यर्थी अनेक प्रकार के शक्तिवर्द्धक कैप्सूल का इस्तेमाल करते हैं. जिसके कारण दौड़ लगाने के दौरान बेहोश हो जाते हैं.
एसएसबी अभ्यर्थी सदर अस्पताल में कर रहे असामान्य व्यवहार, मरीज हो रहे हैं परेशान
किशनगंज : एसएसबी सेना बहाली के लिए आयोजित दौड़ में भीषण गर्मी और उमस के कारण कई अभ्यर्थी बेहोश हो रहे हैं. जिसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है कि कई अभ्यर्थी अनेक प्रकार के शक्तिवर्द्धक कैप्सूल […]

सदर अस्पताल आने के बाद वह अजीब अजीब तरह की हरकतें करते हैं कभी इधर-उधर भागते हैं तो कभी पहले से जो मरीज इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती हुए थे उन्हें परेशान करते हैं. भर्ती मरीज अपनी जान बचाने के लिए सदर अस्पताल से बाहर निकल रहे हैं और कहते हैं कि हमें यहां इलाज नहीं कराना है. इस से अच्छा है कि हम अपने घर ही चले जाएं.
वही एक बुजुर्ग मरीज विमला देवी ने कहा कि मैं बेड पर लेटी थी अचानक एसएसबी बहाली में आये अभ्यर्थी अपने बेड से उछलकर मेरे बेड तक आ गया और मुझे डर लगने लगा तो मैं अपना बेड छोड़कर बाहर आ गयी और मैं अब सदर अस्पताल से छुट्टी लेकर घर जा रही हूं, वहीं सदर अस्पताल के कर्मचारी बताते हैं कि कई दिनों से एसएसबी में बहाली के लिए आये अभ्यर्थी इलाज हेतु यहां पर आते हैं और इन्हें काबू में करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है.
कहते हैं सिविल सर्जन
मैं कुछ नहीं कर सकता जो व्यक्ति पहले से इलाज के लिए आये हैं अगर उन्हें परेशानी हो रही है और वह अपने घर जाना चाहती है तो जा सकती है.
डॉ परशुराम प्रसाद, सिविल सर्जन