पाठामारी : प्रखंड के दल्ले गांव पंचायत में मेची नदी पर पुल नहीं बनने के कारण मुखिया जमील अख्तर पंचायत समिति प्रतिनिधि अंजार आलम जिला परिषद प्रतिनिधि देवव्रत कुमार गणेश सहित ग्रामीणों ने आसन्न लोकसभा चुनाव में चुनाव बहिष्कार का फैसला किया है .मामले की जानकारी प्रखंड मुख्यालय पहुंचते ही अंचलाधिकारी उदय कृष्ण यादव एवं पाठामारी थाना प्रभारी स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से काफी मान मनोबल करते हुए समस्याओं के यथाशीघ्र निवारण का आश्वासन देने के बावजूद भी ग्रामीण अपने मांग पर डटे रहने के साथ चुनाव बहिष्कार का फैसले पर अडिग रहा. ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग पिछले 70 सालों से वोट देते आ रहे हैं. लेकिन आज तक हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया.
दल्लेगांव के ग्रामीण करेंगे वोट बहिष्कार
पाठामारी : प्रखंड के दल्ले गांव पंचायत में मेची नदी पर पुल नहीं बनने के कारण मुखिया जमील अख्तर पंचायत समिति प्रतिनिधि अंजार आलम जिला परिषद प्रतिनिधि देवव्रत कुमार गणेश सहित ग्रामीणों ने आसन्न लोकसभा चुनाव में चुनाव बहिष्कार का फैसला किया है .मामले की जानकारी प्रखंड मुख्यालय पहुंचते ही अंचलाधिकारी उदय कृष्ण यादव एवं […]

इतने दिनों में आज तक निजी पर फूल नहीं बन पाया और इस गांव को मुख्य मार्ग से नहीं जोड़ा गया, ना ही नदी कटान रोधीकार्य हुआ कई ग्रामीणों ने कहा कि यहां तक जितने भी जनप्रतिनिधि हुए सभी के सभी हमारे समस्याओं को लेकर पूरी तरह उदासीन रहे जिसके कारण आज तक हमारे गांव में विकास की रोशनी पहुंच नहीं पाई है. बरसात के दिनों में हमारा जीवन दूभर हो जाता है बरसात के दिनों में उफनती मेची नदी के कारण हम लोग पूरी तरह से अन्य क्षेत्रों से कट से जाते हैं.
क्या हम लोग भारत के वासी नहीं है, क्या हम लोगों का मूल्य अधिकार नहीं है कि हम लोग भी रोड पर चले. इसलिए सोच समझ वार्ड संख्या 1, 5, 6, 7, 8, 9 के लोगों ने इस बार चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. जब हमारे वोट का कोई अहमियत ही नहीं है तो हम लोग क्यों वोट करें, इस मौके पर पूर्व उप मुखिया धनीलाल गणेश पूर्व उप सरपंच कमल अख्तर उर्फ आरिफ, मोहम्मद जहूर आलम, पूर्व सरपंच हाजी इस्माइल, पैक्स अध्यक्ष अनवर आलम, जमील अख्तर, डॉ नौशाद आलम, नदीम सरवर, वार्ड सदस्य खैरुल बशर, वार्ड सदस्य साजिद शाह, नसीम अख्तर, फिरोज आलम, डॉ शमशाद आलम, पंच सदस्य अंजार आलम, मास्टर शाहबाज अलवर, वसीम अकरम, डॉक्टर रब्बानी, कांग्रेस महासचिव मेराज अशरफी, नूर जमाल साहब यदि लोग उपस्थित रहे.