लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों को नहीं दिये जायेंगे वेतन
13 हजार की जगह 1263 किसानों की फसल बीमा पर डीएम ने जाताया असंतोष
किशनगंज : प्रत्येक पंद्रह दिन पर चिकित्सक कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का भ्रमण कर वहां रह रही बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे़ जिला पदाधिकारी महेंद्र कुमार सिविल सर्जन को उक्त निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य को गंभीरता से लेकर निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे़
सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि जिले में 22400 स्क्वायर फीट में खेल भवन का निर्माण होना प्रस्तावित है़ खेल भवन के निर्माण के लिए भूमि को चिह्नित करते हुए प्रस्ताव समर्पित करें. सीडब्ल्यूजेसी मामलों की समीक्षा करते हुए कहा कि लंबित मामलों का निष्पादन करे़ इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों के वेतन बंद किये जायेंगे़ फसल बीमा योजना की समीक्षा में 13 हजार किसानों के लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 1263 किसानों को फसल बीमा किये जाने पर डीएम ने असंतोष व्यक्त करते हुए सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि फसल बीमा में और तेजी लाये़ डीजल अनुदान मामले में भी 6247 किसानों के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 1309 किसानों द्वारा ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किये गये है़
विगत बैठक में डीएम ने जिले के सभी विद्यालयों में एमडीएम चालू कराने के निर्देश दिये थे़ एमडीएम प्रभारी पदाधिकारी ने बताया कि एक विद्यालय को छोड़ कर शेष सभी विद्यालयों में एमडीएम चालू हो जोन की बात बतायी़ जिस एक विद्यालय में एमडीएम चालू नहीं किया गया है उस विद्यालय में प्रधान शिक्षक का वेतन बंद करने का निर्देश डीएम ने दिया़ शिक्षकों के सेवा पुस्तिका को लेकर डीएम ने निर्देश दिया कि सभी शिक्षकों के सेवा पुस्तिका बीआरसी में रखे.
वहीं दूसरी ओर जिले में धान की रोपनी को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 111 एमएम वर्षा हुई है़ जिसके परिणाम स्वरूप 95 प्रतिशत धान की रोपनी हो चुकी है़ बैठक में एडीएम रामजी साह, विशेष कार्य पदाधिकारी राहुल वर्मन, एसडीओ फिरोज अख्तर, डीआरडीए निदेशक विधानचंद्र यादव सहित सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे़
