दुष्कर्म के बाद 10 वर्षीय बच्ची की हत्या, झाड़ी में पड़ा मिला शव

किशनगंज : बिहार के किशनगंज में दरिंदों ने मानवता को शर्मसार करते हुए समाज को कलंकित किया है. दरिंदों ने एक 10 साल की बच्ची का रेप करने के बाद उसकी हत्या कर शव को बांस के झाड़ में फेंक दिया. घटना कोचाधामन प्रखंड के हिम्मतनगर पंचायत के पिपला गांव की है. मृत बच्ची की […]

किशनगंज : बिहार के किशनगंज में दरिंदों ने मानवता को शर्मसार करते हुए समाज को कलंकित किया है. दरिंदों ने एक 10 साल की बच्ची का रेप करने के बाद उसकी हत्या कर शव को बांस के झाड़ में फेंक दिया. घटना कोचाधामन प्रखंड के हिम्मतनगर पंचायत के पिपला गांव की है. मृत बच्ची की पहचान कर ली गयी है. जैसे ही लोगों को घटना का पता चला लोगों की भीड़ मौके पर जुटना शुरू हो गयी.

ग्रामीणों की माने तो प्रथम दृष्टया यह मामला बच्ची की रेप करने के बाद उसकी हत्या किये जाने का है. मौके पर से पुलिस को बच्ची की शव के पास से सौ रुपये का एक नोट भी मिला है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ डॉ अखिलेश कुमार, पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार राय, थानाध्यक्ष मो आशिफ बेग, पुअनि मुकूल नाथ राम व पुअनि नागेश्वर पंडित दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर बच्ची की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि बच्ची के साथ रेप हुआ है या नहीं.

बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने रविवार शाम को उनके साथ चाय पी थी, उसके बाद से वे गायब हो गयी. रात में खोजबीन की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चला. सुबह उनकी दूसरी बेटी जब बकरी बांधने खेत में गयी थी तो देखा कि बहन का शव बांस झाड़ में पड़ा है, वह रोते हुए घर आयी और हमको बताया.

ये भी पढ़ें…स्कूल के छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखा गंदी हरकत के आरोप में टीचरऔरप्रिंसिपल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >