अतिक्रमणकारियों को दूसरे दिन भी खदेड़ा

अतिक्रमण हटाने के दौरान पक्षपात किये जाने को लेकर लोगों में पनप रहा असंतोष किशनगंज : रविवार को भी जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी़ दूसरे दिन खगड़ा मेला परिसर में अनुमंडल संयुक्त कार्यालय के सामने की अतिक्रमित भूमि को अनुमंडल पदाधिकारी मो शफीक, सीओ राकेश रमन एवं नप कर्मी संजीव कुमार […]

अतिक्रमण हटाने के दौरान पक्षपात किये जाने को लेकर लोगों में पनप रहा असंतोष

किशनगंज : रविवार को भी जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी़ दूसरे दिन खगड़ा मेला परिसर में अनुमंडल संयुक्त कार्यालय के सामने की अतिक्रमित भूमि को अनुमंडल पदाधिकारी मो शफीक, सीओ राकेश रमन एवं नप कर्मी संजीव कुमार उर्फ लड्डू मौजूद रह कर अतिक्रमण हटाया़ हालांकि शनिवार को बस पड़ाव के सामने एनएच 31 के किनारे की जमीन के अतिक्रमण को हटाने के दौरान पक्षपात किये जाने को लेकर लोगों में असंतोष पनप रहा है़
संवेदक द्वारा बस स्टैंड में शुल्क वसूली के लिए लगाया गया बेरियर काउंटर को अतिक्रमण हटाने के दौरान नहीं हटाया गया़ लोगों का कहना है कि गरीब बेरोजगार जो चाय बिस्कुट बेच अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते थे उन्हें हटा दिया गया है लेकिन पैसे वाले दबंगों के काउंटर को नहीं हटाया गया है़ इस संबंध में एसडीओ मो शफीक ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है़ बस स्टैंड चालू होते ही सड़क के किनारे बेरियर काउंटर को हटा दिया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >