क्रिसेंट पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई 10वीं में लहराया परचम

शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है.

किशनगंज शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है. परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला. विद्यालय के मेधावी छात्र ज़ुन्नुरैन मंजर ने कुल 470 अंक (94प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया विद्यालय के टॉपर बने. खास बात यह रही कि उन्होंने गणित विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. उनके इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है. इसके अलावा अनवारुल अबेदिन (92.20प्रतिशत), फातिमा फहीम (92प्रतिशत), आलियाह सनौबर (91.40प्रतिशत), अबू आमिर (91.40प्रतिशत) सहित अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए. इस सफलता पर विद्यालय के डायरेक्टर गुलाम शाहिद सर एवं प्रिंसिपल एनके डे सर और प्रधानाध्यापिका वाजेदा तबस्सुमने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यालय के गुणवत्ता शिक्षा, अनुशासन, छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है.विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके माता-पिता एवं गुरुओं को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >