पोठिया के चौकीदार से दो लाख की छिनतई

किशनगंज : टाउन थाना क्षेत्र के एनएच31 बस स्टैंड से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पोठिया थाना में पदास्थापित चौकीदार पानीलाल से मंगलवार की देर शाम दो लाख रुपये की छिनतई कर ली़ पीड़ित चौकीदार पानीलाल ने रुपये की लूट को लेकर टाउन थाना में आवेदन दिया है. चनामना खजुरबाड़ी पंचायत पोठिया निवासी पानीलाल ने […]

किशनगंज : टाउन थाना क्षेत्र के एनएच31 बस स्टैंड से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने पोठिया थाना में पदास्थापित चौकीदार पानीलाल से मंगलवार की देर शाम दो लाख रुपये की छिनतई कर ली़ पीड़ित चौकीदार पानीलाल ने रुपये की लूट को लेकर टाउन थाना में आवेदन दिया है. चनामना खजुरबाड़ी पंचायत पोठिया निवासी पानीलाल ने बताया कि वह मंगलवार को गांधी चौक स्थित स्टेट बैंक के मुख्य शाखा से दो लाख रुपये निकासी कर बस स्टैंड के रास्ते घर लौटने के क्रम में अज्ञात बाइक सवारों ने रुपये छिनतई की घटना को अंजाम दिया़ उन्होंने बताया कि अपनी पुत्री की शादी के लिए बैंक से रुपये की निकासी कर घर जा रहे थे. वहीं एसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >