सीएम के आगमन को ले तैयारी में जुटे अधिकारी

किशनगंज : मुख्यमंत्री द्वारा जिलावार समीक्षा यात्रा के क्रम में 20 से 22 दिसंबर को किशनगंज यात्रा के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन की तैयारी जोरों पर है़ बुधवार को जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित खगड़ा स्थित जिला अतिथि गृह का निरीक्षण किया़ संभावना है कि मुख्यमंत्री 21 दिसंबर की रात को किशनगंज जिला अतिथि […]

किशनगंज : मुख्यमंत्री द्वारा जिलावार समीक्षा यात्रा के क्रम में 20 से 22 दिसंबर को किशनगंज यात्रा के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन की तैयारी जोरों पर है़ बुधवार को जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित खगड़ा स्थित जिला अतिथि गृह का निरीक्षण किया़ संभावना है कि मुख्यमंत्री 21 दिसंबर की रात को किशनगंज जिला अतिथि गृह में रात्रि विश्राम कर सकते है़ इसके लिए जिला अतिथि गृह को सजाया संवारा जा रहा है़ निरीक्षण के दौरान डीएम ने भवन प्रमंडल कार्यपालक अभियंता को कई आवश्यक निर्देश दिये़ इस मौके पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी यशस्पति मिश्र, विशेष कार्य पदाधिकारी हिरामुनी प्रभाकर, भवन प्रमंडल कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार झा, नप कार्यपालक पदाधिकारी इरफान आलम के अलावे अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >