इंडो-नेपाल के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में हरेक पहलू पर विशेष चौकसी का निर्णय
इंडो-नेपाल सीमा पर हर गतिविधि पर रखी जायेगी नजर
दिघलबैंक (किशनगंज) : नेपाल में चुनाव के मद्देनजर सीमा सील किये जाने के उपरान्त संदिग्ध चरित्र के लोगों पर पैनी नजर रखने को लेकर एसएसबी 12 वीं वाहिनी के जवान एवं नेपाल फोर्स द्वारा नो मेंस लैंड में सघन पेट्रोलिंग की जा रही है. एसएसबी एवं नेपाल पंतपाड़ा फोर्स की संयुक्त पेट्रोलिंग नो मेंस लैंड से शुरू की गयी, जो प्रखंड के नेपाल सीमा से लगने वाले क्षेत्रों की गहन चौकसी करते हुए गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.
कंपनी प्रभारी सहायक सेनानायक सुमन गोराई नेपाल चुनाव के मद्देनजर दिघलबैंक चेकपोस्ट में हुई थी. इंडो-नेपाल के अधिकारियों की बैठक में लिए गये संयुक्त निर्णय के तहत नेपाल में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने एवं आपराधिक चरित्र के लोगों के अनावश्यक नेपाल प्रवेश पर नकेल कसने को लेकर चुनाव संपन्न होने तक कड़ी नजर रखी जा रही है तथा सीमा सील रहने के दौरान सीमा की दोनों तरफ की गतिविधियों सहित सुरक्षा के हरेक पहलुओं पर विशेष चौकसी बरती जा रही है. सीमा सुरक्षा से जुड़े सभी एजेंसियां अपना-अपना काम कर रही हैं और एक-दूसरे के साथ समन्वय स्थापित है. हर हाल में इंडो-नेपाल सीमा पर पैनी नजर रखी जा रही है.
सीमा पर पसरा सन्नाटा
नेपाल में 7 दिसंबर को होने वाले लोक सभा व विधानसभा चुनाव शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हो तथा सीमा का फायदा कोई असमाजिक तत्व न उठा सके इसके मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा तीन दिनों के लिए पूर्ण रूप से सील कर दी गई है. सीमा सील किये जाने से बॉर्डर पर आवागवन बंद है.
नेपाल चुनाव का प्रभाव भारत पर भी देखा जा रहा है. बॉर्डर सील होने से भारतीय बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है. दिघलबैंक चेकपोस्ट पर एसएसबी ने पूर्ण रूप से नाकेबंदी कर दी है, जिससे आर-पार का आवागमन ठप्प पड़ गया है.
पगडंडियों पर भी पूरी मुस्तैदी के साथ जवानों को तैनात किया गया है. दिघलबैंक बाजार सहित कई सीमावर्ती बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है.बुधवार को एसएसबी 12वीं वाहिनी की (डी) कंपनी मोहामारी के जवानों ने नेपाल पंतापाड़ा के फ़ोर्स के साथ बॉडर पर कई किलोमीटर तक पैदल मार्च किया.कंपनी प्रभारी सहायक सेनानायक सुमन गोराई ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर भारत व नेपाल दोनों देशों के सुरक्षा बल बॉर्डर पर पेट्रोलिंग कर रहे है. जिससे कोई भी अराजक तत्व चुनाव में व्यवधान उत्पन्न न कर सके.बॉडर 07 दिसंबर को देर शाम तक खोला जायेगा.
भारत-नेपाल की सीमा हुई सील
टेढ़ागाछ (किशनगंज) : नेपाली पुलिस और एसएसबी द्वारा इंडो नेपाल बॉर्डर पर फ्लैग मार्च किया गया. नेपाल में 7 तारीख को होनी वली चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर एसएसबी 52 वाहिनी के द्वितीय कमांडेंट और नेपाल प्रहरी के के अधिकारियों के बीच बॉडर पीलर संख्या 156 आमबाड़ी के पास बैठक आहूत की गयी. बैठक में नेपाल में होने वाले लोकसभा व विधान सभा चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे के लिए सील करने की घोषणा की. सात दिसंबर को नेपाल में होने वाले चुनाव के चलते सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
एसएसबी के जवान व नेपाल पुलिस 24 घंटे पेट्रो¨लग करने के साथ चप्पे-चप्पे पर अपनी निगाहें जमाएं रहते हैं. इस दौरान एसएसबी डिप्टी कमांडेंट आर के राजेश्वरी ने बताया कि गश्ती का उद्देश्य सीमा पड़ोसी मुल्क में चुनाव को लेकर बॉर्डर सील कर दिया गया है. एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव समाप्त होने के बाद सीमा पर पुन: आवागमन शुरू हो जायेगा.
