अब पटना AIIMS में होगी किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा, इन राज्यों के मरीजों को भी मिलेगा लाभ…

Kidney Transplant: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), पटना किडनी प्रत्यारोपण (Kidney Transplant) की सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा मानव अंग और उत्तक प्रत्यारोपण अधिनियम, 1994 के तहत एम्स, पटना को किडनी प्रत्यारोपण के लिए मंजूरी दे दी गई है.

Kidney Transplant: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), पटना किडनी प्रत्यारोपण (Kidney Transplant) की सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा मानव अंग और उत्तक प्रत्यारोपण अधिनियम, 1994 के तहत एम्स, पटना को किडनी प्रत्यारोपण के लिए मंजूरी दे दी गई है.

एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा उपलब्ध हो जाने से बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर पूर्वी राज्यों और यहां तक कि उत्तर प्रदेश और ओडिशा के मरीजों को भी लाभ मिलेगा. वर्तमान में देश के इस हिस्से के मरीजों को ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए दिल्ली एम्स और पीजीआइ, चंडीगढ़ जैसे उच्च केंद्रों में जाना पड़ता है.

सात डॉक्टरों की टीम ने लिया प्रशिक्षण

एम्स के कार्यकारी निदेशक और सीइओ डॉ गोपाल कृष्ण पाल ने कहा कि किडनी ट्रांसप्लांट इस साल अगस्त माह से शुरू होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि सात डॉक्टरों की एक टीम ने पीजीआइ, चंडीगढ़ में औपचारिक अल्पकालिक प्रशिक्षण पूरा कर लिया है.

ये भी पढ़ें: शहर में ऑटो व इ-रिक्शा के लिए बनेगा पार्किंग स्थल, परिवहन विभाग ने जिलों को भेजा दिशा-निर्देश…

बिहार के IGIMS में आज भी किडनी ट्रांसप्लांट

उन्होंने कहा कि निजी सुविधाओं पर 8-10 लाख की तुलना में एम्स में एक मानक किडनी ट्रांसप्लांट की लागत लगभग तीन लाख होने की उम्मीद है, जिसमें दवाओं और अस्पताल में रहने का खर्च भी शामिल है. मालूम हो कि बिहार में आइजीआइएमएस एकमात्र सरकारी अस्पताल है, जहां अभी किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा है.

“आखिरी सांस तक लड़ना होगा”..कारगिल की कहानी, योद्धा की जुबानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >