Bihar Crime News: समस्तीपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल के कंपाउंडर का अपहरण, जानें पत्नी ने FIR में क्या लिखा ...

राजू साह की पत्नी ने इस मामले में थाना में आवेदन देते हुए लिखी है कि मेरे पति आदर्श नगर के कृष्णा हॉस्पिटल में कंपाउंडर का काम करते हैं. लेकिन, वो ड्यूटी पर गए थे. लेकिन फिर वापस नहीं लौटे हैं.

Samastipur Kidnapping news. समस्तीपुर के आदर्श नगर मोहल्ला स्थित एक निजी हॉस्पिटल के कंपाउंडर के अपहरण का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया. इस संबंध में कंपाउंडर की पत्नी ने मुफस्सिल थाने में हॉस्पिटल के ही प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाया है.

पीड़िता का कहना है कि उसके पति राजू साह आदर्श नगर के कृष्णा हॉस्पिटल में कंपाउंडर का काम करते हैं. गुरुवार को वह अपनी बच्ची के इलाज के लिए पटना गयी थी. संध्या करीब 6.30 बजे उसके पति ने फोन पर बताया कि हॉस्पिटल का प्रबंधक राघवेंद्र कुमार अपना पांच हजार रुपये मांग रहा है.

मोबाइल पर धमकी दिया है कि ओटी से निकलो जान से मारकर फेंक देंगे. इसके बाद संध्या 7 बजे से पति को फोन लगाती रही, लेकिन बात नहीं हुई. इसी दौरान पति के नंबर से फोन आया कि आपके पति हॉस्पिटल में नहीं हैं. आवेदन में जान से मारने की नीयत से गायब करने का आरोप भी लगाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >