अगवा कर जबरन भरी मांग, चार माह बाद भाग निकला पति, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई थाने में प्राथमिकी

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की को अगवा कर जबरन उसके मांग में सिंदुर डाल शादी की. चार माह तक उसको घर में कैद रखा. शारीरिक संबंध भी बनाया, उसके बाद लड़की को अकेला छोड़ फरार हो गया. न्याय के लिए पीड़िता पुलिस के पास चक्कर लगा कर थक गयी, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला.

मोतिहारी. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की को अगवा कर जबरन उसके मांग में सिंदुर डाल शादी की. चार माह तक उसको घर में कैद रखा. शारीरिक संबंध भी बनाया, उसके बाद लड़की को अकेला छोड़ फरार हो गया. न्याय के लिए पीड़िता पुलिस के पास चक्कर लगा कर थक गयी, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला.

थाने ने नहीं दर्ज की प्राथमिकी 

थक हार कर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. तब जाकर न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. पीड़िता ने ढाका औरइया के सुधीर कुमार सहित उसके परिजन व रिश्तेदारों को आरोपित किया है. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

अपहरण कर की शादी

पीड़िता ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि वह पिछले साल दशहारा में फुल तोड़ने घर से निकली थी. इस बीच सुधीर व उसके परिवार वालों ने बोलेरो गाड़ी से उसका अपहरण कर लिया. चकिया के शीतलपुर ले जाकर उसे कमरे में बंद कर दिया. परिजनों के सामने सुधीर ने जबरन सिंदूर से मांग भर दिया.

शारीरिक संबंध बनाने के बाद छोड़ा

चार माह तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद अपने घर ले गया. वहां जाने पर दो तीन माह तक ठीक से रही, उसके बाद परिजनों ने दोनों को घर से निकाल दिया. सुधीर ने किराये के मकान में रखा. फिर एक दिन अकेला छोड़ फरार हो गया. अपना मोबाइल भी स्वीच ऑफ कर दिया. पीड़िता के तमाम आरोप की जांच पुलिस कर रही है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >