खान सर मामले की कोर्ट में सुनवाई, दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित

Khan Sir Bail Hearing:पटना सिविल कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला 10 जुलाई तक सुरक्षित रख लिया. रोशन सर पक्ष की ओर से जमानत का विरोध किया गया.

Khan Sir Bail Hearing: पटना के चर्चित खान सर से जुड़े मामले में मंगलवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई. अदालत में दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें विस्तार से रखीं. सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.

दोनों पक्षों ने कोर्ट में रखी अपनी दलील

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता और प्रतिवादी पक्ष की ओर से अपने-अपने तर्क अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए गए. दोनों पक्षों की दलीलों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद अदालत ने मामले पर तत्काल फैसला नहीं सुनाया.

10 जुलाई तक फैसला सुरक्षित

पटना सिविल कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रखते हुए कहा कि मामले में 10 जुलाई तक फैसला सुनाया जाएगा. अब इस मामले में सभी की नजर कोर्ट के आगामी फैसले पर टिकी है.

जमानत का किया गया विरोध

सुनवाई के दौरान रोशन आनंद पक्ष की ओर से अधिवक्ता सत्य झा ने जमानत का विरोध किया. उन्होंने अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए जमानत याचिका पर आपत्ति दर्ज कराई. इसके बाद कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के उपरांत निर्णय सुरक्षित रख लिया.

ALSO READ: खान सर मामले में 45 मिनट चली हियरिंग, अब बुधवार को अदालत में होगी अगली सुनवाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >