हाजीपुर मौजा में राजेंद्र चौक स्थित जिप की जमीन का कराया जाएगा सीमांकन : जिला परिषद अध्यक्ष

शहर के हाजीपुर मौजा में राजेंद्र चौक स्थित जिला परिषद की भूखंड का सीमांकन कराया जाएगा

जिला परिषद की भूखंड पर भू-माफियाओं की नजर के बाद सात सदस्यीय टीम गठित

खगड़िया

. शहर के हाजीपुर मौजा में राजेंद्र चौक स्थित जिला परिषद की भूखंड का सीमांकन कराया जाएगा. जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने कहा कि जिला परिषद की चल व अचल सहित किसी प्रकार की संपत्ति भू-माफियाओं मेरे रहते हड़प नहीं सकता है. उन्होंने कहा कि शहर में जिला परिषद की जमीन पर भू-माफियाओं का गिद्ध दृष्टि बना हुआ है. जिला परिषद की भूमि पर वर्षों से गिद्ध दृष्टि रखने वाले को सफल नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि तथाकथित कुछ लोग अपने पियादा को आगे कर रोटी सेंकने की नीयत से राजेंद्र चौक स्थित जिला परिषद जमीन पर ढ़लाई कर उसके ऊपर और अस्थाई शेड निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है. ताकि उनकी आय का श्रोत बढ़ जाय.उक्त जमीन पर वर्ष 2015 से फुटकर दुकानदारों को मासिक किराया पर पर्चा निर्गत है. फूटकर दुकानदारों की सुविधा और शहर की सुंदरता के लिए ढ़लाई और शेड निर्माण कर जिला परिषद का बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया है. ताकि संपत्ति हड़पने से बचाया जा सके. लेकिन इसमें भी बाधा डाला जा रहा है. ताकि जमीन खाली रह सके, भविष्य में जमीन कब्जा किया जा सके. उन्होंने कहा कि मेरे रहते सभी माफियाओं के मंसूबा पर पानी फिर जाएगा. जिला परिषद कार्यालय अपने कार्यालय आदेश ज्ञापांक 177 दिनांक 18 मार्च 2026 द्वारा 7 सदस्य कमेटी का गठन किया था. कमेटी ने जिला परिषद की जमीन का मापी करने का निर्णय लिया. ताकि संपूर्ण हाजीपुर मौजा के राजेंद्र चौक स्थित भूखंड का सीमांकन हो सके. इसके उपरांत जिला प्रशासन को भूखंड अतिक्रमण मुक्त करने का अनुरोध किया जायेगा. जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया कि उक्त जमीन पर शहर के सब्जी फल विक्रेताओं को किराया पर आवंटित किया जाएगा. ताकि शहर को जाम मुक्त कराया जा सके. सब्जी व फल विक्रेता भय और शोषण मुक्त हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >