खगड़िया के अलौली में फुलतोड़ा पुल के पास युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. फुलतोड़ा पुल के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है.

खगड़िया से रिपोर्ट

Khagaria News: खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. फुलतोड़ा पुल के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है.

फुलतोड़ा पुल के पास हुई वारदात

स्थानीय लोगों के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े. वहां एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला. सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए.

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल है.

मृतक की हुई पहचान

मृतक की पहचान जंगली पटेल (30 वर्ष) के रूप में हुई है. वह पवन पटेल के पुत्र थे और ज्वालापुर वार्ड संख्या-23, पोस्ट मेघना, थाना अलौली के निवासी बताए गए हैं.

स्थानीय लोगों के अनुसार, जंगली पटेल ज्वालापुर बस स्टैंड पर किरानी के रूप में कार्य करते थे.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

वारदात की खबर मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए. परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया और वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं.

ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं.

Khagaria News: पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद अलौली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान तथा हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

Also Read: Bankipur By Election: बांकीपुर में सिर्फ 34.30 प्रतिशत वोटिंग, तेजस्वी बोले- राजद की जीत तय, भाजपा को लेकर क्या बोले

Also Read: Minister Deepak Prakash: अब तक मंत्री कैसे बने हुए हैं दीपक प्रकाश, सुप्रीम कोर्ट का बिहार सरकार से सवाल



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >