रुपये के विवाद में युवक ने युवती को चाकू मारकर किया घायल, प्राथमिकी

रुपये के विवाद में युवक ने युवती को चाकू मारकर किया घायल, प्राथमिकी

गोगरी. बेलदौर थाना क्षेत्र के इतमादी के वार्ड संख्या 2 स्वर्णपुरी गांव में बदमाशों ने युवती को चाकू मारकर जख्मी कर दिया. स्वर्णपुरी निवासी मिथिलेश कुमार की बहन 19 वर्षीय निशा कुमारी को गांव के कुछ लोगों ने देर रात्रि चाकू मारकर जख्मी कर दिया. परिजनों की मदद से जख्मी युवती को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. इधर बेलदौर पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मामले की छानबीन शुरू कर दी. घायल युवती के भाई मिथिलेश कुमार के आवेदन पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 175/26 दर्ज किया कर लिया है. बताया कि घोरबथना इतमादी वार्ड संख्या 1 निवासी मनोज कुमार साह से पूर्व में रुपया का लेन देन में विवाद हुआ था. जिसको लेकर 25 मई को ग्रामीणों के समक्ष पंचायती हुआ था. जिसमें आरोपित मनोज ने जान मारने की धमकी दिया था. जिसके बाद बीते देर रात्रि मनोज ने बहन निशा को चाकू मारकर जख्मी कर दिया. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >