पारिवारिक कलह में युवक ने पिया एसिड, इलाज के दौरान मौत

पारिवारिक कलह में युवक ने पिया एसिड, इलाज के दौरान मौत

खगड़िया. चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के सन्हौली मुहल्ला के युवक ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर एसिड पीकर आत्महत्या कर ली. शनिवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया है. बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के सन्हौली के वार्ड संख्या 25 निवासी दिलीप पासवान के पुत्र धीरज कुमार की मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि बीते पांच मार्च को पारिवारिक कलह से परेशान होकर एसिड पी लिया था. इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया. शुक्रवार को इलाज के दौरान धीरज की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते कई दिनों से धीरज की पत्नी से विवाद चल रहा था. धीरज पत्नी को ससुराल दलसिंहसराय विदागरी कराने गया था. पत्नी नहीं आयी. धीरज गुस्से में आकर घर में रखे एसिड पी लिया. बताया कि धीरज की आठ माह पहले ही शादी हुई थी. इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >